खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

पटना में एसबीआई एटीएम पर धावा, 30 लाख लाकर चोर फरार

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI |
  • शेयर करें:

पटना: राजधानी पटना के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डिबरा मोड़ के पास मंगलवार अहले सुबह अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एटीएम को गैस कटर से काटकर उसमें रखा करीब 30 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।


पश्चिमी पटना के सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि सुबह लगभग 4 बजे यह वारदात हुई। अज्ञात अपराधियों ने एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर कैश बॉक्स निकाल लिया और मौके से फरार हो गए। बैंक कर्मियों से बातचीत में जानकारी मिली है कि एटीएम में लगभग 30 लाख रुपये कैश मौजूद था, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक लिखित पुष्टि नहीं हुई है।


एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया तीन अपराधियों के शामिल होने की आशंका है, जो पेशेवर तरीके से वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। अपराधियों ने पहचान छुपाने के लिए मास्क पहना हुआ था और सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे कर दिया, ताकि उनकी पहचान न हो सके।


घटना के बाद शाहपुर थाना पुलिस के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है और मामले की तेजी से जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने अपराधियों का पीछा भी किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। बताया जा रहा है कि एटीएम पर कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था। इस मामले में बैंक प्रबंधन से भी जवाब-तलब किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस विषय से संबंधित: