खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

मुंगेर से CM सम्राट चौधरी का ऐलान, 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड, पंचायतों का बजट दोगुना से ज्यादा...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sun, 28 Jun 2026 12:34 PM
  • शेयर करें:

मुंगेर: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने टेटिया बंबर में आयोजित पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम में लापरवाह अधिकारियों को सीधी चेतावनी दी है। जगन्नाथ उच्च विद्यालय के मैदान में हुए इस कार्यक्रम में उन्होंने राज्यव्यापी पंचायत विकास दिवस और जनसहयोग शिविर अभियान का शुभारंभ किया।


काम में देरी पर सीधी कार्रवाई  

CM सम्राट चौधरी ने कहा कि जनता के काम 30 दिन के अंदर पूरे होने चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी को 31वें दिन निलंबित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे सिस्टम पर मुख्य सचिव और डीजीपी खुद नजर रख रहे हैं।


अब हर महीने होगा पंचायत विकास दिवस  

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने के लिए यह अभियान जरूरी है। बिहार की सभी 8,500 पंचायतों में अब हर महीने के आखिरी रविवार को पंचायत विकास दिवस मनाया जाएगा। इस दिन सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि एक मंच पर आकर गरीबी, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेंशन जैसी समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे।


पंचायतों को मिलेगा 52 हजार करोड़ का बजट  

सम्राट चौधरी ने कहा कि 17वें वित्त आयोग के तहत पंचायतों का बजट 20,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 52,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है। साथ ही मनरेगा की जगह अब विकसित भारत जी-राम-जी अभियान के तहत बिहार को 70,000 करोड़ रुपये तक की मदद मिलने की उम्मीद है।


सोलर बिजली और दुग्ध उत्पादन पर जोर  

नई बिजली नीति के तहत जो गरीब परिवार सोलर पैनल से 125 यूनिट से ज्यादा बिजली बनाएंगे, उनके खाते में सरकार सीधा पैसा भेजेगी। महिला सशक्तिकरण के लिए जीविका दीदियों को मुफ्त गाय दी जाएगी और सरकार खुद दूध खरीदेगी।


कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने अंगिका अंदाज में लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम में मुख्य सचिव, डीजीपी समेत कई बड़े अधिकारी और हजारों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

इस विषय से संबंधित: