खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

बिहार में महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त अगले महीने जारी होगी, CM सम्राट चौधरी का मुंगेर से ऐलान..

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sun, 28 Jun 2026 12:23 PM
  • शेयर करें:

मुंगेर/पटना: बिहार सरकार महिला रोजगार योजना के तहत बहुत जल्द महिलाओं को दूसरी किस्त जारी करने जा रही है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत एक लाख रुपये वाली दूसरी किस्त अगले महीने जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर में इसका ऐलान किया। 


उन्होंने कहा कि अगले महीने जब उनकी सरकार के 100 दिन पूरे हो जाएंगे, इस मौके पर बिहार में पीएम मोदी और गृह मंत्री आएंगे। तब ये राशि महिलाओं को दी जाएगी।


दूसरी किस्त का ऐलान  

सम्राट चौधरी ने मुंगेर में अपने संबोधन में कहा कि इस पंचायत विकास दिवस के अवसर पर महिलाओं के विकास और उत्थान की चिंता सबसे बड़ी है। हम चाहते हैं कि जिस तरह जीविका दीदियों को महिला रोजगार से जोड़कर लगभग एक करोड़ 81 लाख महिलाओं को जीविका के समूह से जोड़ने का काम किया गया। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत उन्हें राशि दी गई। अब उन्हें आगे बढ़ा रहे हैं। दूसरा इंस्टॉलमेंट भी दे रहे हैं।


सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मिलेगी राशि  

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अगले महीने जब अब कुछ ही दिन बचे हैं, हमारे प्रधानमंत्री और गृहमंत्री जब बिहार आएंगे और आपके आशीर्वाद से हमारे सौ दिन भी पूरे होंगे, तब हमने तय किया है कि जो हमारी बहनें आगे बढ़कर काम कर रही हैं और जो महिलाएं छूट गई हैं, उनके खाते में भी राशि देने का काम हमारी सरकार करेगी।


गौ पालन को बढ़ावा देगी सरकार  

उन्होंने कहा कि आज की तारीख में हम लोग लगातार कई काम कर रहे हैं। गौ पालन को आगे बढ़ाना है। हमने कहा है कि जीविका दीदी को जोड़िए। चाहे गौपालन हो या कोई बिक्री केंद्र बनाना हो। यदि गांव में हमारी बहनों को इसकी व्यवस्था दी जाए तो वो पुरुषों से कभी पीछे नहीं रहेंगी। 


हम जी राम जी के माध्यम से और कॉपरेटिव डिपार्टमेंट के माध्यम से पूरी व्यवस्था और संरचना को खड़ा करना चाहते हैं। नीचे स्तर पर महिलाओं को रोजगार कैसे मिल सके, इस पर काम चल रहा है। कुल मिलाकर अगले महीने महिला रोजगार योजना का दूसरा इंस्टॉलमेंट दिया जाएगा।

इस विषय से संबंधित: