खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

भरत तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच जारी, मंत्री रामकृपाल यादव बोले- अपराधी कोई भी हो, कार्रवाई तय...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sun, 28 Jun 2026 12:25 PM
  • शेयर करें:

पटना: भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर न्यायिक जांच चल रही है। इस बीच बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने पटना में कहा कि बिहार में कानून का राज पहले भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा। जो अपराध करेगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा।


न्यायिक जांच से साफ होगा मामला  

मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि भरत एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच शुरू हो चुकी है। जल्द ही सच सामने आ जाएगा। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई होगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। 


जब मीडिया ने पूछा कि क्या अपराधियों का एनकाउंटर आगे भी जारी रहेगा, तो उन्होंने कहा कि अगर कोई पुलिस को चुनौती देगा और फायरिंग करेगा तो पुलिस हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठेगी। सरकार किसी से डरने वाली नहीं है।


विपक्ष को घेरा  

रामकृपाल यादव ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि उसके पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। विपक्ष अपने शासनकाल को याद कर रहा है जब लूट, हत्या, चोरी, अपहरण आम बात थी। आज भाजपा और एनडीए की सरकार में कानून व्यवस्था मजबूत है। जो भी कानून तोड़ेगा, उस पर कार्रवाई होगी।


राम मंदिर चोरी पर प्रतिक्रिया  

अयोध्या राम मंदिर से चोरी की घटना पर उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा दुखद कुछ नहीं हो सकता। अगर लोग भगवान राम को भी नहीं छोड़ रहे तो और किसे छोड़ेंगे। सरकार ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।


शवदाह गृह शुल्क पर सफाई  

पटना के नए शवदाह गृह में शुल्क लिए जाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि शवदाह गृह को बेहतर तरीके से बनाया गया है। सरकार ने इसे नया रूप दिया है। पहले भी दाह संस्कार के लिए शुल्क लगता था और अब भी लग रहा है।


भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला  

17 जून को भोजपुर के बिलौटी गांव निवासी भरत तिवारी की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि भरत ने सरेंडर कर दिया था, फिर भी उसे पांच गोलियां मारी गईं। इस मामले में शाहपुर थाने में तत्कालीन एसडीपीओ और थानेदार समेत कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज है। 


वहीं पुलिस का कहना है कि भरत तिवारी के पास अवैध हथियार था। वह सोशल मीडिया पर पुलिस और प्रशासन को धमकी दे रहा था। पुलिस ने उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ भी बताया था।

इस विषय से संबंधित: