खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

पटना से नोएडा तक छापेमारी, इंजीनियर पवन कुमार के ठिकानों से करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Wed, 24 Jun 2026 02:23 PM
  • शेयर करें:

पटना: आर्थिक अपराध इकाई यानी EOU ने पटना में बड़ी कार्रवाई करते हुए इंजीनियर पवन कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान टीम ने पटना से लेकर नोएडा तक फैले उनके कई ठिकानों की तलाशी ली और करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति का खुलासा किया।


EOU की टीम ने पहले से जुटाए गए इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, बैंक डिटेल और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य खंगाले गए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इंजीनियर पवन कुमार के नाम पर कई जगहों पर संपत्ति अर्जित की गई थी, जिसका स्रोत संदिग्ध पाया गया है।


आर्थिक अपराध इकाई का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। संपत्ति के स्रोत और लेनदेन की कड़ियों को खंगाला जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार और अवैध संपत्ति अर्जन के खिलाफ EOU के लगातार चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है।

इस विषय से संबंधित: