खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

गोपालगंज में अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला, कुल्हाड़ी से किया वार

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Mon, 22 Jun 2026 08:32 AM
  • शेयर करें:

गोपालगंज: गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव में पुराने जमीनी विवाद को लेकर बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई विजेंद्रनाथ तिवारी पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना रविवार देर शाम की है। बताया जा रहा है कि विजेंद्रनाथ तिवारी अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे, तभी घात लगाकर आए नामजद आरोपियों ने अचानक कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया। हमले में वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए।


परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही माधोपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़ित और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार यह मामला पूर्व के जमीनी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसकी निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और खून लगे कपड़े भी बरामद किए गए हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


इस विषय से संबंधित: