खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

NEET की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने हॉस्टल में फंदा लगाकर दी जान

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Tue, 02 Jun 2026 10:07 AM
  • शेयर करें:

पटना: राजधानी पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में NEET की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने हॉस्टल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सचिवालय कॉलोनी रोड नंबर-2 स्थित राधे कृष्णा हॉस्टल की है। 


सूचना मिलते ही पत्रकार नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान समस्तीपुर जिले की रहने वाली छात्रा के रूप में हुई है। वह 2024 से पटना में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी।


घटना के बाद हॉस्टल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद वे पटना पहुंचे। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को भी बुलाया गया।


मृतका के रिश्तेदार अमरेंद्र कुमार कर्ण ने बताया कि छात्रा हाल ही में घर से वापस पटना लौटी थी। उन्होंने आशंका जताई कि एक युवक छात्रा को लगातार परेशान कर रहा था, जिसकी जानकारी उन्हें पटना आने के बाद मिली। 


पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। छात्रा का मोबाइल, कॉल डिटेल्स और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण सामने आएंगे।

इस विषय से संबंधित: