खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

झारखंड में गर्मी से मिली राहत, 29 मई से आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Fri, 29 May 2026 09:38 AM
  • शेयर करें:

झारखंड के कई जिलों में गुरुवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही प्री-मॉनसून बारिश की संभावना भी बढ़ गई है।


रांची में गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले दिन से 0.6 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जमशेदपुर में बारिश के कारण पारा 36.0 डिग्री पर आ गया। वहीं मेदिनीनगर में अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री रहा, लेकिन यहां भी 24 घंटे में 2.8 डिग्री की गिरावट आई।


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 29 मई से 1 जून तक रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आंधी-पानी का दौर चल सकता है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में और गिरावट के आसार हैं।


वहीं दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब तक केरल नहीं पहुंच पाया है। यह अंडमान-निकोबार और केरल के बीच रुका हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मॉनसून 29 मई से 3 जून के बीच केरल पहुंच सकता है। अगर ऐसा होता है तो झारखंड में मॉनसून 14 से 17 जून तक दस्तक दे सकता है। विभाग ने अलनीनो के प्रभाव से इस बार मॉनसून सामान्य से कम रहने की संभावना भी जताई है।

इस विषय से संबंधित: