खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

पूर्वी सिंहभूम में मंईयां सम्मान योजना के 4 हजार से अधिक अयोग्य लाभुकों से होगी वसूली

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Mon, 15 Jun 2026 11:06 AM
  • शेयर करें:

पूर्वी सिंहभूम जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत गलत जानकारी देकर लाभ लेने वाले लोगों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। जांच में अयोग्य पाए गए 4,068 लाभुकों से अब तक दी गई राशि की पूरी वसूली की जाएगी। साथ ही गलत दस्तावेज देने वालों पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।


जिले में अब तक 6,974 लाभुकों के नाम सूची से हटाए जा चुके हैं। इनमें कुछ लाभुकों की मृत्यु हो चुकी है। इससे पहले एक पुरुष द्वारा योजना का लाभ लेने का मामला सामने आया था, जिसकी राशि वापस कराई गई। इसके अलावा बिहार की मूल निवासी 142 महिलाओं को भी चिह्नित किया गया है जो नियमों के खिलाफ योजना का लाभ ले रही थीं। उनसे भी राशि वसूली की प्रक्रिया शुरू हो गई है।


जिले में योजना के तहत कुल 3,07,071 लाभुक पंजीकृत हैं। जांच में अब तक 2,89,019 लाभुक योग्य पाए गए हैं। 11,078 लाभुकों का सत्यापन अभी बाकी है। विभाग का कहना है कि सत्यापन पूरा होने के बाद ही वास्तविक लाभार्थियों की अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी।


सामाजिक सुरक्षा विभाग की प्रभारी सहायक निदेशक रूपा रानी तिर्की ने बताया कि करीब 10 प्रतिशत सत्यापन कार्य शेष है। प्रक्रिया पूरी होते ही अयोग्य लाभुकों पर नियमानुसार कानूनी और वसूली की कार्रवाई की जाएगी। कुछ लाभुकों का भुगतान गैर डीबीटी मामला होने के कारण रोक दिया गया है।

इस विषय से संबंधित: