खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

झारखंड राज्यसभा चुनाव: BJP विधायक देवेंद्र कुंवर का दावा, परिमल नाथवानी की जीत पक्की...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Thu, 18 Jun 2026 09:17 AM
  • शेयर करें:

झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए आज गुरुवार को मतदान हो रहा है। सुबह 9 बजे से विधानसभा परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच विधायकों ने वोट डाले। दो सीटों के लिए मैदान में तीन उम्मीदवार हैं। बीजेपी समर्थित निर्दलीय परिमल नाथवानी, झामुमो के बैद्यनाथ राम और कांग्रेस के प्रणव झा आमने-सामने हैं। 


क्रॉस वोटिंग की आशंका के बीच विधानसभा में मतदान जारी है। इसी बीच वोट डालकर बाहर निकले बीजेपी विधायक देवेंद्र कुंवर ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि परिमल नाथवानी की जीत तय है।


परिमल नाथवानी बेहिचक राज्यसभा जाएंगे: देवेंद्र कुंवर  

वोट डालने के बाद देवेंद्र कुंवर ने कहा कि मैंने तीसरी बार राज्यसभा चुनाव में वोट डाला है। परिमल नाथवानी की जीत सुनिश्चित है। बस इतना कहूंगा, जय श्रीराम, हो गया काम। परिमल नाथवानी बेहिचक राज्यसभा जा रहे हैं।


आंकड़ा नहीं, बैटिंग मायने रखती है  

जब उनसे पूछा गया कि परिमल नाथवानी के पास जीत के लिए जरूरी आंकड़ा नहीं है, तो देवेंद्र कुंवर ने क्रिकेट का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि आंकड़ा अलग चीज है। कभी-कभी बॉल कम होती है और रन ज्यादा हो जाते हैं। यह बैटिंग पर निर्भर करता है कि कौन कैसे खेलता है।


उन्होंने कहा कि परिमल नाथवानी दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। उनके काम को लोग जानते हैं। इसी आधार पर लोग अंतरआत्मा की आवाज पर उन्हें वोट दे रहे हैं। शाम 5 बजे गिनती के बाद साफ हो जाएगा कि उन्हें कितने वोट मिले।


झारखंड विधानसभा में समीकरण क्या है  

81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के पास 24 विधायक हैं। राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 28 प्रथम वरीयता के वोट चाहिए। यानी एनडीए को 4 वोट और चाहिए।


वहीं झामुमो और कांग्रेस सहित सत्तारूढ़ इंडिया गठबंधन के पास 56 विधायक हैं। इस हिसाब से दोनों सीटों पर जीत के लिए जरूरी संख्या उनके पास है।


अब देखना यह है कि शाम को मतगणना में क्रॉस वोटिंग का असर कितना दिखता है।

इस विषय से संबंधित: