खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

झारखंड में अब ओला-उबर स्टाइल में चलेगी एंबुलेंस, हेमंत सोरेन ने दिया एक हफ्ते में प्लान बनाने का आदेश

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Thu, 04 Jun 2026 10:05 AM
  • शेयर करें:

रांची: झारखंड में एंबुलेंस सेवा को लेकर आ रही लगातार शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य में ओला-उबर की तर्ज पर मोबाइल आधारित एंबुलेंस सेवा शुरू की जाएगी, ताकि गर्भवती महिलाओं और मरीजों को समय पर मदद मिल सके।


सीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि एक हफ्ते के अंदर इस कांसेप्ट पर प्लान बनाकर रिपोर्ट सौंपी जाए। झारखंड मंत्रालय में मंगलवार को हुई स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को एंबुलेंस न मिलने की घटनाएं चिंताजनक हैं और इसे सुधारना जरूरी है।


बैठक में लिए गए अहम फैसले  

ANM, GNM और विशेषज्ञ डॉक्टरों के रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति की जाए।  

राज्य में AI आधारित हेल्थ कॉल सेंटर स्थापित करने का प्लान तैयार किया जाए।  

पूरे राज्य की रेफरल व्यवस्था का ऑडिट कर रिपोर्ट सौंपी जाए।  

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की स्वास्थ्य जरूरतों को अलग-अलग देखकर कार्ययोजना बनाई जाए।  

अस्पतालों में साफ-सफाई और मेंटेनेंस पर विशेष ध्यान दिया जाए।  

राज्यभर में 4-5 दिन के नेत्र जांच कैंप लगाए जाएं।  

ब्लड सेपरेशन यूनिट स्थापित कर ब्लड बैंक की लाइसेंस प्रक्रिया तेज की जाए। ब्लड बैंक को भी ऐप आधारित बनाया जाए।   सरकारी कार्यालयों और पुलिस कर्मियों के बीच नियमित ब्लड डोनेशन कैंप लगाए जाएं।  

आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों का ऑडिट कर रिपोर्ट पेश की जाए।  

केरल की तर्ज पर राज्य में अंगदान को बढ़ावा देने की पहल की जाए।  


रांची के सेंट्रल रेडियोलॉजी हब की सराहना  

बैठक में मुख्यमंत्री ने रांची सदर अस्पताल में स्थापित सेंट्रल रेडियोलॉजी हब की सराहना की। उन्होंने इसे सरकारी क्षेत्र में देश का पहला मॉडल बताया, जिससे राज्य के सभी जिलों को जोड़ा गया है। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भी मौजूद रहे।


सीएम का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक आधारित और जवाबदेह बनाकर आम लोगों तक बेहतर सुविधा पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

इस विषय से संबंधित: