खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

झारखंड में 78.6% मतदाताओं की पैरेंटल मैपिंग पूरी, 15 जून तक चलेगी प्रक्रिया...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Fri, 12 Jun 2026 11:15 AM
  • शेयर करें:

झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारी के तहत मतदाताओं की पैरेंटल मैपिंग का काम तेजी से चल रहा है। राज्य के 2.64 करोड़ मतदाताओं में से 78.60 प्रतिशत यानी 2,08,06,211 लोगों का मिलान 2003 की मतदाता सूची से पूरा हो चुका है।


मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि मतदाता सूचियों का आखिरी गहन पुनरीक्षण 2003 में हुआ था। इस बार नई प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं का मिलान हो चुका है, उन्हें आगामी पुनरीक्षण में अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


लोहरदगा सबसे आगे, रांची सबसे पीछे  

जिलों में लोहरदगा 89.34 प्रतिशत मिलान के साथ पहले स्थान पर है। वहीं रांची 65.84 प्रतिशत के साथ सबसे नीचे है। 23 मई को जिन मतदाताओं का मिलान नहीं हुआ था, उनकी सूची सभी मतदान केंद्रों और मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर जारी की गई थी। इसके बाद 14 लाख से अधिक मतदाताओं का मिलान अतिरिक्त रूप से पूरा किया गया।


15 जून तक जारी रहेगा मिलान का काम  

पैरेंटल मैपिंग की प्रक्रिया 15 जून तक चलेगी। अन-मैप्ड मतदाता आयोग के ऐप पर अपना मतदाता पहचान पत्र क्रमांक डालकर बीएलओ का मोबाइल नंबर ले सकते हैं। साथ ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट पर जाकर अन-मैप्ड सूची और अपने मतदान केंद्र की जानकारी भी देख सकते हैं।


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी अन-मैप्ड मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने बीएलओ से संपर्क कर मैपिंग में भाग लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया केवल पात्र भारतीय नागरिकों के लिए है।

इस विषय से संबंधित: