खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

गोड्डा में SBI ब्रांच मैनेजर 77 हजार रुपये घूस लेते CBI के हत्थे चढ़ा, बीमा क्लेम के लिए मांगी थी रिश्वत

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Tue, 02 Jun 2026 10:05 AM
  • शेयर करें:

गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का क्लेम पास करने के बदले घूस मांगने वाले SBI के ब्रांच मैनेजर को CBI ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामला गोड्डा के डुमरिया स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा का है।


CBI के मुताबिक, डुमरिया शाखा के मैनेजर ने एक मृतक महिला के बेटे से बीमा की राशि दिलाने के लिए रिश्वत मांगी थी। महिला ने SBI के जरिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की पॉलिसी ले रखी थी। उनके निधन के बाद आश्रित बेटे को 2 लाख रुपये का क्लेम मिलना था।


आरोप है कि ब्रांच मैनेजर ने क्लेम प्रोसेस करने के लिए 60 हजार रुपये और मृतका के खाते में होल्ड किए गए 35 हजार रुपये निकलवाने के लिए अलग से 17 हजार रुपये की मांग की। इस तरह कुल 77 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई।


पीड़ित बेटे ने इसकी शिकायत CBI से की। 31 मई 2026 को मामला दर्ज होने के बाद 1 जून को CBI ने जाल बिछाया। सादी वर्दी में टीम पीड़ित के साथ बैंक पहुंची। जैसे ही ब्रांच मैनेजर ने 77 हजार रुपये की रिश्वत ली, CBI ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। 


गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को धनबाद कोर्ट में पेश किया गया।

इस विषय से संबंधित: