खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

बख्तियारपुर में सड़क हादसा: श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, छह घायल...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Tue, 09 Jun 2026 09:55 AM
  • शेयर करें:

बख्तियारपुर/पटना: पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए।


जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर का एक परिवार बैद्यनाथधाम में पूजा-अर्चना कर वाहन से अपने घर लौट रहा था। बख्तियारपुर-पटना फोरलेन पर टेका बिगहा गांव के पास होटल महाविहार के समीप उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।


हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। तीन बच्चों, चार महिलाओं और एक पुरुष को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और बख्तियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।


पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बख्तियारपुर थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 


घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।


रिपोर्ट- गौरीशंकर

इस विषय से संबंधित: