खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

बख्तियारपुर के रानीसराय में बंद घर से 10 लाख के गहने और सामान चोरी, पुलिस जांच में जुटी...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Tue, 09 Jun 2026 09:57 AM
  • शेयर करें:

बख्तियारपुर/पटना: पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानीसराय गांव में बीती 7 जून की रात अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।


पीड़िता शोभा देवी, जो दिल्ली में रहती हैं, के अनुसार चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने, जमीन के जरूरी दस्तावेज, कांसे-पीतल-तांबे के बर्तन, महंगी साड़ियां और अन्य कपड़े चुरा लिए। इसके अलावा घर से कूलर, पंखा, दो एलईडी टीवी, टेबल, कुर्सी और इनवर्टर भी गायब हैं।


शोभा देवी का कहना है कि चोरों ने घर में रखे कुछ दस्तावेजों को फाड़कर बिखेर दिया। इस चोरी में लगभग 10 से 12 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। 


स्थानीय लोगों ने बताया कि 7 जून की रात घर की छत से तेज आवाज सुनाई दी थी। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, चोर सामान लेकर फरार हो चुके थे। घर की देखरेख कर रही शोभा देवी की मां ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। 


घटना के बाद परिवार में आक्रोश है। पीड़ित परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। बख्तियारपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।



रिपोर्ट- गौरी शंकर

इस विषय से संबंधित: