खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

भागलपुर में गर्भपात के दौरान महिला की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL KUMARI |
  • शेयर करें:

भागलपुर: भागलपुर जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां गर्भपात के दौरान एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने डॉक्टर व आशा कार्यकर्ता पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।


मृतक महिला की पहचान पिंकी देवी के रूप में हुई है, जो करीब तीन महीने की गर्भवती थीं। उनका घर पीरपैंती के दिलौड़ी कालीप्रसाद इलाके में बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, गर्भ में पल रहा बच्चा खराब हो गया था, जिसके बाद गर्भपात कराने के लिए वे एक स्थानीय डॉक्टर के पास पहुंचे।


आचार्य है कि आशा कार्यकर्ता के माध्यम से महिला का गर्भपात कराया गया और इसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया। घर लौटने के कुछ ही समय बाद पिंकी देवी को तेज पेट दर्द शुरू हो गया। जब परिजन दोबारा डॉक्टर के पास पहुंचे, तो डॉक्टर ने इसे गैस की समस्या बताकर नजरअंदाज कर दिया और बाद में उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।


हालत लगातार बिगड़ती गई और जब महिला को मायागंज अस्पताल ले जाया गया, तो वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।


मृतका के भाई ने बताया, "हम लोग बहन को डॉक्टर के पास लेकर, डॉक्टर बोले गैस है, फिर मायागंज भेज दिया, लेकिन वहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।"


फिलहाल परिजन इस मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं और संबंधित डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से जांच की बात कही जा रही है। अब देखना होगा कि इस मामले में प्रशासन क्या कदम उठाता है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है।

इस विषय से संबंधित: