खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

भागलपुर में अपराधियों का तांडव: पीरपैंती में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : DESK |
  • शेयर करें:

भागलपुर में अपराधियों का मनोबल एक बार फिर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। ताजा मामला पीरपैंती थाना क्षेत्र के त्रिमोहन चौक के पास का है, जहां दो बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


मृतक की पहचान शेरमारी बाजार निवासी 35 वर्षीय ऋषभ झा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बीती रात ऋषभ झा अपने प्रॉपर्टी डीलर दोस्त सौरभ उर्फ मयंक के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान त्रिमोहन चौक के पास स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और उन्होंने बाइक चला रहे सौरभ को रुकने का इशारा किया। हालांकि सौरभ ने बाइक नहीं रोकी और आगे बढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान बदमाशों ने पीछे बैठे ऋषभ झा को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली ऋषभ के पेट में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना के बाद सौरभ ने तुरंत अपने सहयोगियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद घायल ऋषभ को आनन-फानन में इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर स्थिति के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही पीरपैंती थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी गई है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


इस विषय से संबंधित: