खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

बगहा में 6 वर्षीय मासूम से दरिंदगी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस; ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : DESK |
  • शेयर करें:

बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक गांव में ही अपने किसी रिश्तेदार के यहां रह रहा था। बताया जाता है कि रविवार की शाम उसने मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर गांव के बाहर दक्षिण सरेह की ओर ले गया, जहां उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।


इधर, देर शाम तक बच्ची के घर वापस नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू कर दी। पूरी रात परिजन और ग्रामीण उसे खोजते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह गांव के कुछ लोग जब सरेह की ओर गए तो एक पेड़ के पास बच्ची को बेहोशी की हालत में खून से लथपथ पाया। यह दृश्य देखकर लोगों के होश उड़ गए और तत्काल परिजनों को सूचना दी गई।


कुछ देर बाद होश में आने पर बच्ची ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने तुरंत धनहा थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह महिला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।


पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए बेतिया भेज दिया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी सजा दिलाई जाएगी।


इधर, इस जघन्य घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।



इस विषय से संबंधित: