खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

यूपी के 16 लाख राज्य कर्मचारियों को तोहफा, DA में 2% बढ़ोतरी, मई सैलरी में मिलेगा लाभ...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Thu, 21 May 2026 11:23 AM
  • शेयर करें:

उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2% बढ़ाकर 58% से 60% कर दिया है। बढ़ा हुआ DA मई महीने की सैलरी में ही जुड़कर आएगा।


महंगाई भत्ते का भुगतान 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। यानी कर्मचारियों को जनवरी से अप्रैल तक का बकाया भी मिलेगा। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने गुरुवार को शासनादेश जारी कर दिया है।


इस फैसले से प्रदेश के करीब 16 लाख कर्मचारियों और अधिकारियों को फायदा मिलेगा। केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मियों का DA बढ़ाने के बाद राज्य कर्मचारियों को भी बढ़ोतरी का इंतजार था, जो अब पूरा हो गया है।


17 मई को जारी आदेश के अनुसार, 2% DA वृद्धि का लाभ पूर्णकालिक नियमित राज्य कर्मचारी, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित कर्मचारियों और UGC वेतनमान में कार्यरत पदधारकों को मिलेगा।


सरकार ने स्पष्ट किया है कि 1 जनवरी 2026 से देय राशि का भुगतान मई के वेतन के साथ नकद किया जाएगा। वहीं 1 जनवरी से 30 अप्रैल 2026 तक की बकाया राशि कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते में जमा होगी। इसके बाद भी अगर राशि बचती है तो उसे आयकर और सरचार्ज में समायोजित किया जाएगा।


रिटायर होने वाले कर्मचारियों के लिए अलग व्यवस्था की गई है। जिनकी सेवा शासनादेश जारी होने से पहले समाप्त हो गई हो, या जो 1 जनवरी 2026 से आदेश जारी होने के बीच रिटायर हुए हों, और जो अगले छह महीने में रिटायर होने वाले हों, उन्हें बकाया DA का पूरा भुगतान नकद मिलेगा।


इस विषय से संबंधित: