खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, कन्नौज सांसद निधि के खर्च पर उठाए सवाल, बोले- सिर्फ एक वर्ग का विकास कर रही सपा...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sun, 28 Jun 2026 12:15 PM
  • शेयर करें:

लखनऊ: सुभासपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। इस बार उन्होंने कन्नौज सांसद निधि के खर्च को लेकर सवाल उठाए हैं। राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि विकास कार्यों में सभी वर्गों को बराबरी से प्राथमिकता नहीं दी गई। साथ ही उन्होंने ओबीसी आरक्षण, कानून व्यवस्था और समाजवादी पार्टी की कार्यशैली पर भी कई गंभीर आरोप लगाए।


कन्नौज सांसद निधि के खर्च पर सवाल  

ओम प्रकाश राजभर ने एक्स पर लिखा कि प्रिय राजा बाबू उर्फ अखिलेश जी, इस समय कन्नौज की आपकी सांसद निधि का खर्च पूरे देश में चर्चा का विषय है। विकास के नाम पर आपको सिर्फ सपाई अब्दुल्लों का मोहल्ला ही दिखा? उजाला सिर्फ इन्हीं की गलियों में करना है? 


उन्होंने आगे कहा कि जाटव, धानुक, धोबी, लोधी की गलियों को आपने चांद के भरोसे छोड़ दिया। ये सब भी आपके ही लोकसभा क्षेत्र में रहते हैं। राजभर ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी का पुराना रिकॉर्ड लोगों का हक छीनने का रहा है।


सपा सरकार पर लगाए आरोप  

राजभर ने आगे लिखा कि सपा की वजह से ओबीसी आरक्षण को सिर्फ यादवों और मुस्लिमों ने खाया। जिसकी वजह से आज हमारे पाल, प्रजापति, बिंद, केवट, मल्लाह, राजभर, निषाद, मांझी, दर्जी, तेली, फकीर, बंजारा समेत पूरा अति पिछड़ा और दलित समाज के बच्चे ईंट गारा ढो रहे हैं, रिक्शा चला रहे हैं या ढाबों पर प्लेट धो रहे हैं। 


उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आपकी सपा सरकार के 13 सालों में हमारी दो दो पीढ़ियां बर्बाद हुई हैं। आपकी सरकार ने हमें कमजोर किया, जिसका असर आपके मुस्लिम और यादव समीकरण में भी दिखता है।


पार्टी छोड़ने वालों का जिक्र  

सुभासपा अध्यक्ष ने अपने पोस्ट में लिखा कि वही दबंगई, वही गुंडई, जो आपकी पार्टी और आपने सिखाई। हर जगह आपके गुंडे हमें मारते पीटते हैं। मुरादाबाद और बांदा की हमारी बहनें वही झेल रही हैं। उनके साथ आपके अपने गुंडे बदतमीजी कर रहे हैं। धमकी दे रहे हैं। 


उन्होंने आगे कहा कि किसी को हिन्दू होने का दर्द झेलना पड़ रहा है तो किसी को गैर यादव ओबीसी यानी कुर्मी होने का। अखिलेश अगर कोई जाना चाहता है तो जाने दीजिए, कोई आपकी पार्टी छोड़ना चाहता है तो छोड़ने दीजिए। डरा धमकाकर कब तक किसी को रोक लेंगे?


बोले, सपा टूटकर रहेगी  

अपने बयान के अंत में ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश आपको दिक्कत ओम प्रकाश राजभर से है, परेशानी राजभर है तो राजभर से लड़ो न। जो करना है, मेरे साथ करो। गैर यादव ओबीसी और दलित जातियों के हित के लिए जान देने की नौबत आई तो ये ओम प्रकाश न झुकेगा और न ही रुकेगा। 


उन्होंने कहा कि हम अति पिछड़ों को पिटवाना और धमकाना बंद करो अखिलेश। गुंडई करने से आपकी पार्टी बचने वाली नहीं है, सपा टूट कर ही रहेगी। बचाना है तो पहले खुद में सुधार करिए। फिर अपनी पार्टी में। राजभर के इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है।

इस विषय से संबंधित: