खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

सामूहिक विवाह योजना में बदलाव, अब पायल-बिछिया की जगह दुल्हन को मिलेंगे 4 हजार रुपये नकद

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Thu, 11 Jun 2026 09:03 AM
  • शेयर करें:

उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बदलाव किया है। चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण अब दुल्हन को पायल और बिछिया की जगह नकद राशि दी जाएगी। समाज कल्याण विभाग के विशेष सचिव प्रवीण मिश्र ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।


पहले क्या मिलता था, अब क्या मिलेगा  

योजना के तहत प्रति जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च किए जाते हैं। पहले इसमें से 60 हजार रुपये दुल्हन के खाते में भेजे जाते थे। 25 हजार रुपये पायल, बिछिया और अन्य उपहार पर खर्च होते थे, जबकि 15 हजार रुपये आयोजन पर लगते थे।


पहले 30 ग्राम चांदी की पायल और 10 ग्राम चांदी की बिछिया के लिए 4 हजार रुपये निर्धारित थे। लेकिन चांदी महंगी होने से इस रकम में सामान खरीदना मुश्किल हो गया था। इसलिए अब सरकार ने तय किया है कि 4 हजार रुपये सीधे दुल्हन के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।


अब खाते में आएंगे 64 हजार रुपये  

इस बदलाव के बाद दुल्हन के खाते में कुल 64 हजार रुपये भेजे जाएंगे। उपहार सामग्री पर 21 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे और बाकी 15 हजार रुपये आयोजन पर खर्च होंगे। योजना के अन्य नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।


इस विषय से संबंधित: