खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

फाजिलनगर अब कहलाएगा पावागढ़, 424 करोड़ की परियोजनाओं के साथ योगी ने की घोषणा

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KALJAL TIWARI | Tue, 02 Jun 2026 10:02 AM
  • शेयर करें:

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के फाजिलनगर का नाम बदलकर पावागढ़ किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 424 करोड़ रुपये की 278 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की।


जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि यह भूमि भगवान महावीर से जुड़ी है, ऐसे में इसे फाजिलनगर कहना उचित नहीं है। उन्होंने कहा, "आपकी मांग पर विधायक और सांसद काम करते हैं। अब इसका नामकरण प्रस्तावित कर दिया गया है। अब यह फाजिलनगर नहीं, बल्कि पावागढ़ के नाम से जाना जाएगा। भगवान महावीर के नाम से इसकी पहचान होगी।"


मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 से पहले तमकुहीराज और फाजिलनगर के नाम पर सिर्फ राजनीति होती थी। अब इन जगहों को उनकी प्राचीन और गौरवशाली पहचान वापस मिल रही है। 


कार्यक्रम में सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 9-10 साल पहले कुशीनगर पहचान के संकट, जंगल पार्टी के आतंक और माफियाओं के राज से जूझ रहा था। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार कर मच्छर और माफिया दोनों का सफाया किया है। 


योगी ने कहा कि पहले इंसेफ्लाइटिस जैसी बीमारी से मासूम बच्चों की जान जाती थी और खन व बालू माफिया का आतंक था। अब 25 साल से कम उम्र की युवा पीढ़ी उस खौफ और अराजकता से मुक्त है।

इस विषय से संबंधित: