खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

UP 2027: सपा ने तेज की तैयारी, 150 सीटों पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग शुरू...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Thu, 04 Jun 2026 10:07 AM
  • शेयर करें:

लखनऊ: 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव के मॉडल पर काम करते हुए 150 सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों की तलाश कर रही है।


सपा नेतृत्व अब तक 35 जिलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुका है। जुलाई के पहले सप्ताह तक उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग पूरी करने का लक्ष्य है। इस बार पार्टी ने ‘फेंस सिटर्स’ पर खास फोकस किया है - यानी वे नेता जो अभी अन्य दलों में हैं लेकिन भविष्य में सपा जॉइन कर सकते हैं। SBSP विधायक अब्बास अंसारी का नाम भी चर्चा में है।


पार्टी मजबूत और कमजोर दोनों तरह की सीटों पर उम्मीदवार तलाश रही है। करीब 24 जिलों में पदाधिकारियों को स्थानीय समीकरण और उम्मीदवारों की स्वीकार्यता का आकलन करने की जिम्मेदारी दी गई है। टिकट वितरण में स्थानीय फीडबैक को प्राथमिकता दी जाएगी।


अखिलेश यादव ने साफ किया है कि चुनाव लड़ने वाले पदाधिकारियों को पहले संगठन पद से इस्तीफा देना होगा। इसके बाद कानपुर, बांदा, अलीगढ़ समेत कई जिलों में पदाधिकारियों ने इस्तीफे दिए या देने की तैयारी शुरू कर दी है। 


सपा की सक्रियता से साफ है कि पार्टी 2027 की लड़ाई के लिए अभी से रणनीति तैयार कर रही है।

इस विषय से संबंधित: