खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

तेजस्वी यादव का सम्राट सरकार पर बड़ा हमला, बोले- खजाना खाली, घोटालेबाजों को संरक्षण...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sun, 28 Jun 2026 12:22 PM
  • शेयर करें:

पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार, वित्तीय कुप्रबंधन और सरकारी योजनाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य का खजाना खाली हो चुका है, जबकि भ्रष्टाचार में शामिल लोगों और कथित घोटालेबाजों को संरक्षण दिया जा रहा है। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार के पास कर्मचारियों को समय पर वेतन देने, छात्रों को छात्रवृत्ति देने, पेंशनधारियों को भुगतान करने और किसानों के बकाए चुकाने तक के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। दूसरी ओर भ्रष्ट लोगों और घोटालेबाजों की जेबें लगातार भर रही हैं।


बड़े घोटालों की जांच न होने का आरोप  

उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में बड़े वित्तीय घोटालों की निष्पक्ष जांच नहीं हो रही है। न तो राज्य की जांच एजेंसियां और न ही केंद्रीय एजेंसियां कथित अनियमितताओं की गंभीरता से जांच कर रही हैं। तेजस्वी ने दावा किया कि अगर निष्पक्ष जांच कराई जाए तो कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं। 


रिशु श्री प्रकरण का जिक्र करते हुए तेजस्वी ने कहा कि एक मामूली ठेकेदार कथित तौर पर कई विभागों के टेंडर कैसे हासिल कर रहा था। उन्होंने सवाल उठाया कि इस मामले में कथित बड़े जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। तेजस्वी ने रिशु श्री प्रकरण समेत विभिन्न कथित वित्तीय अनियमितताओं पर सरकार से विस्तृत स्पष्टीकरण देने की मांग की।


तेजस्वी के सम्राट सरकार से सवाल  

1. बिहार में बड़े वित्तीय घोटालों की निष्पक्ष जांच क्यों नहीं हो रही है?  

2. राज्य की जांच एजेंसियां और केंद्रीय एजेंसियां जांच क्यों नहीं कर रहीं?  

3. रिशु श्री मामले की निष्पक्ष जांच होने पर बड़े नाम सामने आने की संभावना क्यों जताई जा रही?  

4. एक मामूली ठेकेदार कई विभागों का टेंडर कैसे ले रहा था?  

5. रिशु श्री मामले में कथित बड़े जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?  

6. सरकार रिशु श्री प्रकरण समेत विभिन्न कथित वित्तीय अनियमितताओं पर जवाब दे।  

7. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आकस्मिक निधि से रुपये निकाले जाने की बात क्यों कही?  

8. जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई कब होगी?


सम्राट चौधरी पर निशाना  

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि राज्य में बड़े भ्रष्टाचार के मामलों में प्रभावशाली लोगों को बचाया जाता है, जबकि छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर मामले को दबाने की कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के बजाय कथित तौर पर दोषियों को संरक्षण देना बन गई है।


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने उन्हें अदूरदर्शी, अपरिपक्व और बतोलेबाज बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के हितों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी निर्णय लेने में वे विफल रहे हैं।


वीआईपी श्मशान का मुद्दा भी उठाया  

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव ने सरकारी जमीन को कथित तौर पर कम दर पर लंबी अवधि की लीज पर दिए जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बांस घाट स्थित शवदाह गृह और उससे जुड़े कर संबंधी मामलों का उल्लेख करते हुए सरकार से जवाब मांगा। 


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य में पारदर्शी और जवाबदेह शासन सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार को सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए और जनता के सामने तथ्य रखने चाहिए।

इस विषय से संबंधित: