खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

दीपक प्रकाश पूरे कार्यकाल तक मंत्री रहेंगे, उपेंद्र कुशवाहा ने अटकलों पर लगाई विराम...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sun, 14 Jun 2026 10:21 AM
  • शेयर करें:

बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि दीपक प्रकाश केवल कुछ महीनों के लिए नहीं, बल्कि एनडीए सरकार के पूरे कार्यकाल तक मंत्री पद पर बने रहेंगे।


शनिवार को नई दिल्ली में रालोमो के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद मीडिया से बातचीत में कुशवाहा ने कहा कि दीपक प्रकाश को मंत्री पद की शपथ सोच-समझकर दिलाई गई थी। यह फैसला सिर्फ उनकी पार्टी का नहीं, बल्कि एनडीए नेतृत्व और सहयोगी दलों की सहमति से लिया गया था।


उन्होंने स्पष्ट किया कि दीपक प्रकाश को दो-चार महीने के लिए मंत्री नहीं बनाया गया है। शपथ के समय भी वे किसी सदन के सदस्य नहीं थे, इसलिए उनके पद को लेकर किसी तरह का संशय नहीं होना चाहिए।


इससे पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी कहा था कि दीपक प्रकाश अभी मंत्री हैं और आगे भी बने रहेंगे। उन्होंने बताया कि संविधान के अनुसार कोई व्यक्ति बिना विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य बने भी पांच महीने 29 दिन तक मंत्री रह सकता है।


हाल ही में हुए विधान परिषद चुनाव में भाजपा ने दीपक प्रकाश को एमएलसी उम्मीदवार नहीं बनाया था, जिसके बाद उनके मंत्री पद को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इस मुद्दे का समाधान निकाल लिया जाएगा और एनडीए नेतृत्व उसी सोच के साथ आगे बढ़ेगा, जिस सोच के साथ उन्हें मंत्री बनाया गया था।


दीपक प्रकाश ने 7 मई 2026 को पंचायती राज मंत्री के रूप में शपथ ली थी। संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार उन्हें छह महीने के भीतर विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य बनना होगा। अब एनडीए इस चुनौती का समाधान कैसे निकालता है, इस पर सबकी नजर है।

इस विषय से संबंधित: