खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

संदिग्ध स्थिति में महिला सिपाही की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Thu, 23 Apr 2026 09:37 AM
  • शेयर करें:

बेतिया के सहोदरा थाना क्षेत्र के सुपौली गांव में एक महिला सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतका की पहचान पटना जिला बल में तैनात संकेशी कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों ने इस घटना को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।


मृतका के बड़े भाई दिनेश कुमार के अनुसार, संकेशी कुमारी ने 7 मार्च 2025 को परिवार की सहमति से प्रेम विवाह किया था ।और शादी के बाद अपने ससुराल में रह रही थीं। 21 अप्रैल 2026 को वह अपनी छोटी बहन की शादी में शामिल होने मायके आई थीं, जहां घर में खुशियों का माहौल था।

परिजनों ने बताया कि शादी के अगले दिन सुबह करीब 7 बजे उसका पति गाली-गलौज कर अपने साथ घर ले गया। लेकिन उसी दिन शाम करीब 7 बजे उनकी आत्महत्या की खबर मिली। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।


जब मायके पक्ष के लोग सुपौली स्थित ससुराल पहुंचे तो उन्होंने संकेशी कुमारी का शव जमीन पर पड़ा पाया। परिजनों का दावा है कि शव पर गला दबाने के निशान थे, जिससे उन्हें हत्या की आशंका है। उनका आरोप है कि ससुराल पक्ष ने घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।

परिवार के मुताबिक, संकेशी कुमारी चार महीने की गर्भवती थीं और आने वाले बच्चे को लेकर कई योजनाएं बना रही थीं। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति सुजीत कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं अन्य ससुराल पक्ष के सदस्य फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी जारी है।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।


इस विषय से संबंधित: