खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

सासाराम में निगरानी की बड़ी कार्रवाई: 3 लाख रिश्वत लेते सदर CO और निजी कर्मी गिरफ्तार

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sun, 24 May 2026 01:49 PM
  • शेयर करें:

सासाराम, रोहतास: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने सासाराम में बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर अंचलाधिकारी आकाश कुमार रौनियार को 3 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 


जानकारी के अनुसार, अंचलाधिकारी एक विवादित जमीन के परिमार्जन के एवज में 11 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। बाद में मामला 6 लाख रुपये में तय हुआ। शुक्रवार को राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार जब 3 लाख रुपये लेकर अंचलाधिकारी के निजी आवास पहुंचे, तो वहां मौजूद उनके निजी कर्मी सोनू कुमार ने कैश लिया। 


पहले से तैनात निगरानी टीम ने मौके पर ही CO आकाश कुमार रौनियार और उनके निजी कर्मी सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना के डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि दोनों को निगरानी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इस विषय से संबंधित: