खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

सुपौल में लव मैरिज के एक साल बाद नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sat, 30 May 2026 08:47 AM
  • शेयर करें:

सुपौल जिले के सदर प्रखंड स्थित हरदी पूर्व वार्ड 11, लक्ष्मीनिया गांव में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।


मृतका की पहचान निशु कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार निशु ने करीब एक साल पहले 29 अप्रैल को घर से निकलकर लक्ष्मीनिया निवासी आदित्य मेहता से लव मैरिज की थी। उसकी दो महीने की एक बच्ची भी है।


घटना की सूचना मिलते ही मायके वाले झकराही से ससुराल पहुंचे। उनका आरोप है कि ससुराल वालों ने निशु की हत्या की है। मायके वालों के पहुंचने से पहले ससुराल के सभी लोग घर से फरार मिले। 


सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सदर थानाध्यक्ष के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस विषय से संबंधित: