खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

समस्तीपुर से पकड़ा गया मुर्शिदाबाद ज्वेलरी लूट का आरोपी, घर से बरामद हुए सोने के आभूषण...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Fri, 22 May 2026 12:17 PM
  • शेयर करें:

समस्तीपुर – पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद स्थित सेंको ज्वेलरी शॉप में हुई करोड़ों की डकैती के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। एसटीएफ और बंगाल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में समस्तीपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के किशनपुर बैकुण्ठ निवासी बिजेन्द्र कुमार सिंह के बेटे अमन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर नगर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित उसके मकान से लूटे गए सोने के आभूषण बरामद किए हैं। हालांकि बरामद आभूषणों की मात्रा और मूल्य को लेकर पुलिस ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।


जानकारी के अनुसार, 14 मई को मुर्शिदाबाद जिले के सेंको ज्वेलरी शॉप में 6-7 अपराधियों ने धावा बोलकर करीब 5 किलो सोने के आभूषण और 3 लाख रुपये नकद लूट लिए थे। घटना के बाद एसटीएफ ने तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर आरोपियों की पहचान की और समस्तीपुर में छापेमारी कर एक आरोपी को दबोच लिया।


एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि इस लूट के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और बाकी लूटे गए सोने की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है।


जांच में यह भी सामने आया है कि इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के चौरज निवासी विजय सिंह का बेटा रोहित सिंह है। रोहित फिलहाल हाजीपुर जेल में बंद है और बताया जा रहा है कि उसने जेल के अंदर से ही पूरे षड्यंत्र की साजिश रची थी। उसी के इशारे पर उसके साथियों ने बंगाल में इस लूट को अंजाम दिया।

इस विषय से संबंधित: