खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

समस्तीपुर में जमीन रजिस्ट्री के लिए पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल वालों पर आरोप...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI |
  • शेयर करें:

समस्तीपुर: समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर दिघरुआ गांव में एक विवाहिता का शव उसके ससुराल से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।


मृतका के मायके वालों ने पति, सास और ननद पर पीट-पीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका के भाई मणिकांत ने बताया कि उनकी बहन की शादी वर्ष 2017 में माधोपुर दिघरुआ निवासी रामकरण राय के पुत्र आलोक कुमार से हुई थी। शादी के समय दहेज में करीब 20 लाख रुपये और एक कार दी गई थी।


आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार पैसों की मांग की जाती थी और मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ मारपीट की जाती थी। मृतका के दो बच्चे भी हैं। परिजनों के अनुसार, हाल ही में जमीन रजिस्ट्री के नाम पर चार लाख रुपये की मांग की गई थी, जिसे पूरा नहीं करने पर उसकी हत्या कर दी गई।


मणिकांत ने बताया कि रात फोन पर बहन के साथ मारपीट की सूचना मिली थी, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत की खबर दे दी गई। जब वे ससुराल पहुंचे तो घर में कोई मौजूद नहीं था। उन्होंने बताया कि मृतका के शरीर पर बेल्ट, लाठी-डंडे से मारपीट और गला घोंटने के निशान थे।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

इस विषय से संबंधित: