खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने बिहार, हरियाणा और ओडिशा के लिए नियुक्त किए पर्यवेक्षक...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI |
  • शेयर करें:

राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने पर्यवेक्षकों की टीम तैयार कर ली है। बिहार, हरियाणा और ओडिशा के लिए खास लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।


बिहार के लिए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा को लगाया गया है। हरियाणा के लिए गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी को चुना गया है, जबकि ओडिशा के लिए महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को जिम्मेदारी दी गई है।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि पार्टी ने इन पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है, ताकि चुनाव सुचारू रूप से हो सके। 10 राज्यों की 37 सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग होनी है, और उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।


मालूम हो, चुनाव आयोग ने 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान किया है। महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार में सीटें खाली हो रही है। पश्चिम बंगाल और बिहार की 5-5 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। साथ ही तमिलनाडु की 6 राज्यसभा सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। 


बिहार से रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा, हरिवंश नारायण सिंह, अमरेंद्र धारी सिंह और प्रेमचंद्र गुप्ता का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इन सभी सीटों के लिए NDA उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पर्चा भर लिया है। पांच सीटों के लिए बीजेपी से नितिन नबीन, शिवेश कुमार चुनाव लड़ रहे हैं।


जबकि जेडीयू से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने नामांकन दाखिल किया है। आगामी 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी और इसी दिन चुनाव के नतीजे भी जारी कर दिए जाएंगे। 

इस विषय से संबंधित: