खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

रोहतास पुलिस को बड़ी कामयाबी, NH-19 चेन लूटकांड का मुख्य सरगना बक्सर से गिरफ्तार

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sun, 31 May 2026 12:48 PM
  • शेयर करें:

रोहतास पुलिस ने NH-19 पर हुई चेन लूटकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बक्सर जिले के धनसोई निवासी श्याम कुमार उर्फ लड्डू यादव के रूप में हुई है।


पुलिस के अनुसार 5 मई को धौडाड़ थाना क्षेत्र के धनकाड़ा मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर एक व्यक्ति के गले से सोने की चेन लूट ली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT का गठन किया गया था।


तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर SIT ने बक्सर में छापेमारी कर लड्डू यादव को पकड़ा। पुलिस का कहना है कि वह गिरोह का मुख्य संचालक था और रोहतास, बक्सर समेत आसपास के जिलों में कई लूट और चेन स्नेचिंग की घटनाओं में शामिल रहा है।


रोहतास सदर SDPO-1 विप्लव कुमार ने बताया कि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और नेटवर्क की जांच कर रही है।

इस विषय से संबंधित: