खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

पटना के कदमकुंआ थाना में छिनतई की घटनाएं तोड़ रही रिकॉर्ड, पुलिस की गश्ती पर सवाल

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI |
  • शेयर करें:

पटना: राजधानी पटना के कदमकुंआ थाना क्षेत्र में चेन, मोबाइल और बैग छिनतई की घटनाएं सारे रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। यह क्षेत्र बेहद वीवीआईपी इलाका है, जहां जज साहब, बिहार पुलिस मुख्यालय के DG का आवास और ASP का निजी आवास है। इसके बावजूद अपराधी बेलगाम हो गए हैं और पुलिस की गश्ती पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


मामला पटना के राजेंद्र नगर रोड नंबर 6 के समीप का है, जहां एक बड़े व्यवसायी संथालिया परिवार की बहु अपनी बेटी के साथ गुपचुप खाकर घर वापसी कर रही थी। घर से महज चंद कदम की दूरी पर एक बाइक पर सवार होकर आए दो अपराधियों ने पीछे से बड़े व्यवसायी संथालिया परिवार की बहु के गले में पहने लगभग 20 ग्राम के सोने के चेन पर झपट्टा मारा, जिसमें सोने की चेन टूट गया और आधा अपराधी के हाथ लगा, जिसे लेकर बाइक सवार अपराधी चलते बने।


छिनतई की घटनाओं को देखें तो कदमकुआं थाना क्षेत्र में महज एक सप्ताह में 4 से 5 छिनतई की घटना को बाइक सवार होकर आए अपराधियों ने अंजाम देकर पटना पुलिस को खुली चुनौती देते नजर आ रहे हैं। कदमकुआं थाना क्षेत्र में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। यूपी के छात्र से दिनकर चौक पर बैग छिनतई कर 19 अप्रैल को अपराधी फरार हुए। वहीं, अलग-अलग इलाकों में कई चेन छिनतई की घटनाओं को भी अंजाम दे फरार हुए हैं, जिसमें अपराधी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

इस विषय से संबंधित: