खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

पटना के फतुहा में सरेआम फायरिंग, युवक घायल; 'भारत सरकार' लिखी कार जब्त, पुलिस जांच में जुटी...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Mon, 25 May 2026 01:43 PM
  • शेयर करें:

पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली मारने की घटना सामने आई है। घटना डुमरी संपर्क पथ की है, जहां तीन युवकों के बीच हुए झगड़े में एक युवक घायल हो गया।


जानकारी के अनुसार, पटना से डुमरी पहुंचे तीन युवक किसी बात को लेकर आपस में उलझ गए। इसी दौरान दो युवकों ने अपने साथी बिट्टू पर गोली चला दी। गोली कमर में लगने से बिट्टू गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।


घायल युवक की पहचान पटना के कोरजी निवासी बिट्टू के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे फतुहा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया।


मामले को संदिग्ध बनाती है वह कार जिससे आरोपी आए थे। कार पर 'भारत सरकार' और 'GST' लिखा हुआ है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और FSL की टीम को मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए जा रहे हैं।


घटना की सूचना मिलते ही फतुहा पुलिस और DSP दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। फतुहा DSP अवधेश कुमार ने बताया कि तीन युवकों के बीच आपसी विवाद में एक युवक को गोली लगी है। गाड़ी बरामद कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

इस विषय से संबंधित: