खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

पटना: 9 वर्षीय बच्ची रहस्यमय तरीके से लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Mon, 01 Jun 2026 04:18 PM
  • शेयर करें:

पटना, 1 जून 2026: राजधानी पटना के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र से एक 9 वर्षीय बच्ची के लापता होने का मामला सामने आया है। बच्ची के अचानक गायब हो जाने से परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों ने रामकृष्णानगर थाना में लिखित आवेदन देकर बच्ची की तलाश की मांग की है।


मिली जानकारी के अनुसार, रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक निवासी सीमा देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनकी 9 वर्षीय बेटी रिया कुमारी 29 मई 2026 की सुबह करीब 9 बजे घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।

परिजनों का कहना है कि बच्ची की काफी खोजबीन की गई।

 रिश्तेदारों, आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर तलाश की गई, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इससे परिवार बेहद परेशान है।

आवेदन में बच्ची का हुलिया भी बताया गया है। रिया कुमारी की लंबाई लगभग 3 फीट है। लापता होने के समय उसने नीले रंग की जींस और चेकदार टी-शर्ट पहन रखी थी।


परिजनों ने पुलिस प्रशासन से बच्ची की जल्द से जल्द खोजबीन करने की मांग की है। साथ ही आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को बच्ची के बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल रामकृष्णानगर थाना या परिजनों को सूचना दें।

पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और बच्ची की तलाश की जा रही है।

संपर्क नंबर:

📞 9771325176

📞 8797724442



(यदि किसी को बच्ची के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस अथवा परिजनों से संपर्क करें।)

इस विषय से संबंधित: