खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

प्रतीक यादव की तेरहवीं में पहुंचे CM योगी, अखिलेश यादव समेत पूरा यादव परिवार रहा मौजूद...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Mon, 25 May 2026 01:48 PM
  • शेयर करें:

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की तेरहवीं के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। उन्होंने विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर जाकर पत्नी अपर्णा यादव और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।


सीएम योगी ने शांति प्रार्थना सभा में पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी। 


प्रतीक यादव का निधन 13 मई को हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, फेफड़ों की बीमारी उनकी मृत्यु का कारण बनी थी। अगले दिन भैंसाकुंड श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया था। आज तेरहवें दिन आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, भाई धर्मेंद्र यादव, आदित्य यादव, चाचा शिवपाल सिंह यादव और डिंपल यादव समेत पूरा यादव परिवार मौजूद रहा।


परिवार के नजदीकी सूत्रों के अनुसार, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना थी। कार्यक्रम स्थल पर सपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी रही। कार्यकर्ता अपने नेता अखिलेश यादव को देखने और श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। 


सुरक्षा कारणों से प्रवेश पर कड़े नियम लागू किए गए थे। केवल चुनिंदा लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति दी गई। परिवार की ओर से सभी से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

इस विषय से संबंधित: