खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

औरंगाबाद का लाल शहीद: छत्तीसगढ़ में नक्सली मुठभेड़ के दौरान आई आंधी तूफान में हुई शहादत

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : Admin |
  • शेयर करें:

औरंगाबाद, बिहार में एक बार फिर शहादत की खबर आई है। छत्तीसगढ़ के घने जंगल में नक्सली मुठभेड़ के दौरान आई आंधी तूफान में सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन में पदस्थ राकेश कुमार शहीद हो गए। उनकी पहचान हसपुरा थाना क्षेत्र के धमनी ग्राम निवासी अर्जुन चौधरी के पुत्र 30 वर्षीय राकेश कुमार के रूप में हुई है।


शहीद राकेश कुमार 2012 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे और फिलहाल छत्तीसगढ़ में पदस्थ थे। कल यानी मंगलवार को वह चाइबासा के सारंडा के जंगल में चल रहे नक्सली अभियान का हिस्सा थे। नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान तेज आंधी तूफान आ गया और जंगल का एक पेड़ टूटकर उनके ऊपर गिर गया, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गए।


शहीद राकेश कुमार की शहादत की खबर सुनते ही उनके पैतृक गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया और परिजनों में कोहराम मच गया। उनकी शादी 2014 में हुई थी और उन्होंने अपने पीछे तीन बेटी और एक पुत्र को छोड़कर देश के लिए शहादत दी है।


शहीद राकेश कुमार का पार्थिव शरीर आज रात्रि में उनके पैतृक गांव हसपुरा के नीमा लाई जाएगी और कल सुबह राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

इस विषय से संबंधित: