खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

निशांत कुमार की JDU में एंट्री के बाद सीएम पद को लेकर चर्चा तेज

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : Kajal Tiwari |
  • शेयर करें:

बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। इसी बीच मुख्यमंत्री Nitish Kumar के बेटे Nishant Kumar ने रविवार को आधिकारिक तौर पर Janata Dal (United) की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनकी राजनीतिक एंट्री के बाद राज्य की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।


निशांत कुमार के जेडीयू में शामिल होने के बाद उन्हें पार्टी या सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है। इस घटनाक्रम के बीच जेडीयू और Bharatiya Janata Party के भीतर नए मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में इस बार बीजेपी के किसी नेता को मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री के करीबी मंत्री Shravan Kumar ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राजनीति संभावनाओं का खेल है और आने वाले समय में बहुत कुछ देखने को मिल सकता है।


मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि पिछले दो वर्षों से निशांत कुमार को राजनीति में लाने की मांग उठ रही थी। बिहार के युवाओं के बीच भी यह मांग थी कि निशांत राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएं। लंबे इंतजार के बाद अब उनकी जेडीयू में औपचारिक एंट्री हो गई है। उन्होंने निशांत को बधाई देते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों का उन्हें समर्थन मिलेगा।

जब उनसे यह सवाल किया गया कि पार्टी के कुछ कार्यकर्ता निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि फिलहाल निशांत की केवल पार्टी में एंट्री हुई है। आगे क्या होगा, यह समय और पार्टी नेतृत्व तय करेगा। उन्होंने कहा कि राजनीति में संभावनाएं हमेशा बनी रहती हैं।


वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री Rabri Devi के उस बयान पर भी श्रवण कुमार ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ना चाहिए। इस पर मंत्री ने कहा कि जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, तब विपक्ष लगातार आलोचना करता था, लेकिन अब जब उनके पद छोड़ने की चर्चा हो रही है तो वही लोग उनके लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।




इस विषय से संबंधित: