खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

नालंदा में 14 घंटे में लूटकांड का खुलासा, 4 गिरफ्तार; 43 हजार रुपये और मोबाइल बरामद...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Mon, 25 May 2026 01:41 PM
  • शेयर करें:

नालंदा के सारे थाना पुलिस ने 14 घंटे के भीतर लूटकांड का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है। लूटे गए 45 हजार रुपये में से 43 हजार रुपये नकद और पीड़ित का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है।



यह मामला 23 मई का है, जब अस्थावां थाना क्षेत्र के डुमरावां निवासी सोहन पासवान से रुपये और मोबाइल लूट लिए गए थे।  

घटना के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, ओम प्रकाश उर्फ शिवन ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी।  


सारे थाना पुलिस ने छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। बरामदगी में 43 हजार रुपये नकद और लूटा गया मोबाइल शामिल है।  


फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है।  


इस विषय से संबंधित: