खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

मऊ में योगी का हमला- '2005 में माफिया के सामने झुकी थी सपा सरकार, अब कानून का राज'

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Fri, 29 May 2026 09:41 AM
  • शेयर करें:

मऊ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को 392 करोड़ रुपये की 114 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मधुबन के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पूर्वांचल के विकास और कानून-व्यवस्था को लेकर सपा पर निशाना साधा।


योगी ने कहा कि 2005 में मऊ दंगों के समय सरकार ने माफिया के सामने घुटने टेक दिए थे। उस समय बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। लेकिन आज प्रदेश में कानून का राज है और बेटियों व व्यापारियों की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता।


उन्होंने कहा कि सरकार धार्मिक आयोजनों में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रही है और 'जीरो टॉलरेंस' नीति पर काम कर रही है। 


कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, ओमप्रकाश राजभर समेत कई नेता मौजूद रहे। राजनीतिक जानकार इसे पूर्वांचल की राजनीति के लिहाज से अहम दौरा मान रहे हैं।

इस विषय से संबंधित: