खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

मसौढ़ी के चरमा रोड में पुलिस- अपराधी मुठभेड़, कैश वैन लूट का आरोपी घायल, एक गिरफ्तार

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Wed, 27 May 2026 12:33 PM
  • शेयर करें:

पटना पुलिस की स्पेशल टीम DIU ने बुधवार को मसौढ़ी के चरमा रोड इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 मई के कैश वैन लूटकांड में शामिल एक आरोपी को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया।


पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान कैश वैन लूट में शामिल अपराधी अजय पासवान उर्फ बादल घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं दूसरे आरोपी अजय यादव उर्फ श्रवण को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।


पटना एसएसपी की स्पेशल टीम DIU की इस कार्रवाई में घटनास्थल से हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि लूटकांड में शामिल अन्य लोगों और हथियारों के स्रोत की जानकारी मिल सके।


गौरतलब है कि 13 मई को गोपालपुर इलाके में 27 लाख रुपये की कैश वैन लूट की वारदात हुई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है।

इस विषय से संबंधित: