खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

मुंगेर में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार तस्कर के घर से पिस्टल, 120 कारतूस और 4.5 लाख कैश बरामद...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Mon, 25 May 2026 01:35 PM
  • शेयर करें:

मुंगेर में पुलिस और STF ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार कारोबार का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में हथियार तस्कर के घर से दो पिस्टल, 120 जिंदा कारतूस और साढ़े चार लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और गोली सप्लाई चेन की जांच कर रही है।


मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाकरपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिला पुलिस और STF की टीम ने हथियार तस्कर मो० साहिल मल्लिक के घर पर छापेमारी की।  

SP सैयद इमरान मसूद के मुताबिक गुप्त सूचना मिली थी कि साहिल अपने घर में अवैध हथियार और कारतूस छिपाकर रखे हुए हैं। सूचना पर टीम बनाकर घर की घेराबंदी की गई।  


छापेमारी में आंगन में खड़ी बाइक के टूल बॉक्स से मैगजीन सहित दो पिस्टल बरामद हुईं। बेडरूम की दराज से 90 जिंदा कारतूस और 8 बट प्लेट मिलीं। वहीं बाहर खड़ी कार के डैशबोर्ड से 30 और जिंदा कारतूस के साथ 4 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।  


कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी मो० साहिल मल्लिक के अलावा मो० आजाद और गोपाल दास को भी गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में तीनों ने हथियार कारोबार में शामिल होने की बात कबूल की है।  


पुलिस के अनुसार मो० साहिल मुख्य तस्कर है जो तैयार हथियार खरीदकर स्टॉक करता था और सप्लाई चेन के जरिए आगे पहुंचाता था। जांच में यह भी सामने आया कि साहिल के पिता मो० इम्तियाज पिछले तीन साल से पश्चिम बंगाल की जेल में आर्म्स एक्ट के मामले में बंद हैं।  


पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के जरिए अवैध हथियार और गोली सप्लाई का बड़ा नेटवर्क चल रहा था। फिलहाल पूरे सप्लाई चेन और अन्य तस्करों की तलाश जारी है।  


इस विषय से संबंधित: