खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

मुंबई में लिज्जत पापड़ यूनिट पहुंचीं कल्पना सोरेन, महिलाओं के साथ बेले पापड़...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Thu, 21 May 2026 11:25 AM
  • शेयर करें:

झारखंड की गांडेय विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने बुधवार को मुंबई का दौरा किया। इस दौरान वह श्री महिला गृह उद्योग, लिज्जत पापड़ की इकाई पहुंचीं और वहां महिलाओं के साथ पापड़ बेलती नजर आईं।


कल्पना सोरेन ने खुद वीडियो और तस्वीरें साझा कर लिखा कि मातृशक्ति के प्यार से हम सबका पसंदीदा पापड़ तैयार होता है। पापड़ बनाने वाली बहनों से मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात रही। उन्होंने कहा कि कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है।


अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि 'संघे शक्ति कलियुगे' को अगर किसी संस्था ने साकार किया है तो वह लिज्जत पापड़ है। महिलाओं की सामूहिक शक्ति, आत्मविश्वास और सहयोग से खड़ा हुआ यह संगठन आज आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायी उदाहरण बन चुका है।


कल्पना सोरेन ने कहा कि गृह और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देकर ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को वास्तविक मजबूती दी जा सकती है। 'डिस्ट्रिब्यूटेड प्रोडक्शन' का यह मॉडल रोजगार सृजन के साथ-साथ स्थानीय संसाधनों, कौशल और श्रम को सम्मान देने का भी सशक्त तरीका है। उन्होंने जोर दिया कि इस सफल मॉडल को अन्य क्षेत्रों में भी लागू किया जाए ताकि अधिक से अधिक महिलाएं और ग्रामीण परिवार आत्मनिर्भर बन सकें।


उन्होंने कहा कि मुंबई दौरे पर लिज्जत पापड़ के काम को नजदीक से देखने का अवसर मिला। महिलाओं द्वारा, महिलाओं के लिए शुरू किया गया यह प्रयास महिला सशक्तिकरण और सहकारिता का बेहतरीन उदाहरण है। सहकार से समृद्धि का इससे बेहतर मॉडल शायद ही कहीं मिले।


कल्पना सोरेन ने ऐलान किया कि वह झारखंड में भी इस तरह की मुहिम को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाएंगी, ताकि हजारों महिलाओं को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक रोजगार से जोड़ा जा सके।

इस विषय से संबंधित: