खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

खान सर कोचिंग हमले में नया वीडियो वायरल, गोलीबारी के दावे पर फिर गरमाई बहस...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Thu, 04 Jun 2026 10:01 AM
  • शेयर करें:

पटना: पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान सर की कोचिंग पर 2 जून की शाम हुए हमले के मामले में एक नया वीडियो सामने आने के बाद मामला फिर सुर्खियों में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दो लोगों को हथियार में गोली लोड कर हवाई फायरिंग करते देखा जा सकता है। वीडियो को उसी दिन के विवाद का बताया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे लोग खान सर के बॉडीगार्ड हैं। वीडियो के सामने आने के बाद जांच ने नया मोड़ ले लिया है।


इस बीच पुलिस ने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘ज्ञान बिंदु’ कोचिंग के संचालक रौशन आनंद और उनके दो सहयोगियों अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार शाम तीनों को पटना सिविल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया गया। कोर्ट में पेशी से पहले तीनों का एलएनजेपी अस्पताल में मेडिकल चेकअप भी कराया गया।


गिरफ्तारी के बाद रौशन आनंद ने आरोपों को साजिश बताया। उनका कहना है कि पुलिस ने खुद स्पष्ट किया है कि वहां कोई गोली नहीं चली थी। उन्होंने कहा, “यह मुझे और मेरी संस्था को बदनाम करने की साजिश है। मुझे घटना की कोई जानकारी नहीं थी। मैं खुद बीमार हूं, किडनी का मरीज हूं और पिछले साल मेरा ऑपरेशन हुआ था।”


पुलिस के अनुसार, विवाद की शुरुआत खान सर की कोचिंग के सुरक्षाकर्मी के साथ हुई मारपीट से हुई थी। आरोप है कि कुछ लोगों ने कोचिंग परिसर में घुसकर गार्ड की पिटाई की थी, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारियां कीं। 


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की सत्यता व फायरिंग के दावे की भी पड़ताल की जा रही है।

इस विषय से संबंधित: