खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

खान सर कोचिंग हमले का नया वीडियो वायरल, फायरिंग के दावे पर फिर उठे सवाल...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Thu, 04 Jun 2026 06:33 AM
  • शेयर करें:

पटना: मुसल्लहपुर हाट स्थित खान सर के कोचिंग संस्थान पर 2 जून की रात हुए हमले का एक नया वीडियो सामने आने के बाद मामला फिर गरमा गया है। करीब 38 सेकंड के इस वीडियो में एक व्यक्ति को हथियार लोड कर फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है। 


वीडियो में कोचिंग सेंटर के बाहर कुछ लोगों की मौजूदगी दिख रही है। इसी दौरान एक शख्स हथियार तैयार करता है और गोली चलाने जैसी हरकत करता नजर आता है। स्थानीय स्तर पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति खान सर का बॉडीगार्ड हो सकता है, लेकिन पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस वीडियो की सत्यता और समय की जांच कर रही है।


दरअसल, 2 जून की रात खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग में कुछ लोगों के घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया था। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी। खान सर ने शुरू में कहा था कि हमले के दौरान फायरिंग हुई और गार्ड के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। बाद में उन्होंने बयान बदलते हुए कहा कि माहौल तनावपूर्ण था और गार्ड की जानकारी के आधार पर उन्होंने गोली चलने की बात कही थी। अब उनका कहना है कि गोलीबारी की पुष्टि नहीं की जा सकती। गार्ड के सिर पर गंभीर चोट आई है।


पुलिस ने शुरू से ही फायरिंग के दावे पर सतर्कता बरती है। अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में मारपीट और तोड़फोड़ की पुष्टि हुई थी, लेकिन गोली चलने के पुख्ता सबूत नहीं मिले थे। अब नए वीडियो के बाद जांच एजेंसियां इसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने पर विचार कर रही हैं।


मामले में पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य दो आरोपियों की पहचान अभिषेक और गौरव के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि हमले की साजिश रची गई थी। वहीं रौशन आनंद ने फायरिंग के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि घटना वाली रात कोई गोलीबारी नहीं हुई और उन पर लगे आरोप निराधार हैं।


फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है। नए वीडियो के सामने आने के बाद अब सभी की नजर इस बात पर है कि जांच में उस रात की सच्चाई क्या निकलकर आती है।

इस विषय से संबंधित: