खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

खान सर-ज्ञान बिंदु विवाद में नया मोड़, रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में मौत...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sun, 14 Jun 2026 10:26 AM
  • शेयर करें:

खान सर के कोचिंग सेंटर और ज्ञान बिंदु कोचिंग के बीच चल रहे विवाद से जुड़े मामले में नया घटनाक्रम सामने आया है। ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में मौत हो गई। इस घटना के बाद मामला राजनीतिक रूप भी ले रहा है।


पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने प्रिंस यादव की मौत को हत्या करार देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में मौत बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बिहार सरकार से नेपाल प्रशासन से संपर्क कर परिवार को न्याय दिलाने और आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की।  


पप्पू यादव ने कहा कि एक भाई जेल में है और दूसरे की मौत हो गई है। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना भी जताई।  


छात्र नेता दिलीप कुमार ने भी घटना पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रिंस यादव की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यह पता लगाया जाना चाहिए कि यह सामान्य मौत है या इसके पीछे कोई साजिश है।  


सोशल मीडिया पर भी लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ इसे हत्या बता रहे हैं तो कुछ निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। नेपाल पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।  


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 जून को पटना में खान ग्लोबल इंस्टीट्यूट पर हुए हमले के मामले में प्रिंस यादव का नाम भी आरोपियों में शामिल था। बताया जा रहा है कि सहरसा निवासी प्रिंस यादव नेपाल के एक होटल में ठहरे थे, जहां उनकी मौत हुई। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नेपाल पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।  


गौरतलब है कि इसी मामले में रौशन आनंद अभी बेउर जेल में बंद हैं। वहीं खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई लंबित है और अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है। प्रिंस यादव की मौत के कारणों को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है और आधिकारिक जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

इस विषय से संबंधित: