खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

कैमूर में विषाक्त भोजन से युवक की मौत, रेस्टोरेंट सील....

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI |
  • शेयर करें:

भभुआ, कैमूर में एक प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट का भोजन खाने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से बीमार हो गए। मृतक के परिजनों ने भभुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट को सील कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


मृतक की पहचान विशाल तिवारी के रूप में हुई है, जो सारंगपुर गांव का रहने वाला था। परिजनों का आरोप है कि विशाल ने अपने छोटे भाई और एक मित्र के साथ जाएका होटल से पनीर और मंचूरियन खाया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने विशाल को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक ने लापरवाही बरती, जिससे विशाल की मौत हुई। उनका कहना है कि जब उन्होंने युवक की स्थिति की ठीक से जांच करने की मांग की, तो चिकित्सक ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। परिजनों का यह भी आरोप है कि मृत घोषित किए जाने के बाद भी युवक को पेशाब आया था, जिससे उन्हें संदेह हुआ कि शायद वह जीवित था।


इसके बाद परिजन सुबह करीब आठ बजे युवक को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने बताया कि यदि मरीज को 15-20 मिनट पहले लाया गया होता तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी।


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और खाद्य पदार्थ के सैंपल की जांच की जा रही है। रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

इस विषय से संबंधित: