खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

JMM-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर मंथन, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का रांची दौरा आज से...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sat, 06 Jun 2026 07:50 AM
  • शेयर करें:

रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। JMM और कांग्रेस दोनों ने अपनी रणनीति अंतिम रूप देने की कवायद शुरू कर दी है। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार से दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंच रहे हैं।


कांग्रेस ने प्रणव झा को बनाया उम्मीदवार  

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए प्रणव झा के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी विधायकों को एकजुट रखने के लिए बैठकों का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद AICC ने वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल और अजय शर्मा को झारखंड के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। 


81 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 16 विधायक हैं। पार्टी ने अपनी संख्या के आधार पर गठबंधन से एक राज्यसभा सीट की मांग रखी है। संगठन को मजबूत करने के लिए हाल ही में 36 सदस्यीय राजनीतिक मामलों की समिति भी गठित की गई है, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और पूर्व मंत्री आलमगीर आलम शामिल हैं।


JMM ने कहा- दोनों सीटों पर हमारा हक  

JMM ने भी दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि अब तक कांग्रेस के साथ एकतरफा सहयोग निभाया गया है, लेकिन दोनों सीटों पर JMM का दावा मजबूत है। अंतिम फैसला लेने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अधिकृत किया गया है।


भाजपा संगठन को मजबूत करने पर फोकस  

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिवसीय दौरे में पार्टी के संगठनात्मक नेटवर्क को मजबूत करने पर जोर रहेगा। वे चुने हुए प्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, बुद्धिजीवियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे। दौरे का मकसद राज्य में भाजपा की पकड़ और पहुंच को बढ़ाना है।

इस विषय से संबंधित: