खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

झारखंड सरकार पर बीजेपी का हमला,आदित्य साहू ने हेमंत सोरेन पर लगाए गंभीर आरोप...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Mon, 20 Apr 2026 02:10 PM
  • शेयर करें:

भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और वर्तमान राज्य सरकार पर हमला बोला है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूरी कैबिनेट के साथ असम और पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करने के लिए जाते हैं लेकिन झारखंड में रहने वाले गरीब,असहाय और वंचितों के दर्द को सुनने का समय नहीं है. 


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड के पैसे का इस्तेमाल करके वह दूसरे राज्यों में भीड़ जुगाड़ करते हैं और चुनावी भाषण देते हैं.उन्होंने कहा कि पैसे खर्च करने के बावजूद भी यदि बीड़ी इकट्ठा नहीं होती है तो वह मोबाइल फोन पर उन्हें संबोधित करते हैं. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में स्थिति इतनी अधिक बदतर हो गई है कि 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म हो जा रहा है. उन्होंने कहा कि इतनी अधिक शर्मनाक घटना होने के बावजूद भी मुख्यमंत्री और सरकार कुछ भी बोलने से बच रहे हैं.


प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के कारनामों की वजह से नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में पारित नहीं हुआ.विपक्ष के इस कुकृत्य को उजागर करने के लिए और अपना आक्रोश प्रकट करने के लिए आगामी 25 अप्रैल को रांची में जोरदार विरोध प्रदर्शन होगा. विरोध प्रदर्शन में महिलाएं और आम लोगों का समर्थन प्राप्त है.


इस विषय से संबंधित: