खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

झारखंड राज्यसभा चुनाव: JMM से अंजनी सोरेन की दावेदारी तेज, कल्पना सोरेन का नाम भी चर्चा में...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sat, 30 May 2026 10:32 AM
  • शेयर करें:

झारखंड में 18 जून को होने वाले राज्यसभा की दो सीटों के चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने एक सीट पर दावा ठोका है, जबकि दूसरी सीट पर JMM का उम्मीदवार उतरना तय माना जा रहा है।


शिबू सोरेन के निधन से खाली हुई सीट पर JMM कार्यकर्ताओं की ओर से हेमंत सोरेन की बड़ी बहन अंजनी सोरेन को उम्मीदवार बनाने की मांग जोर पकड़ रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि गुरु शिबू सोरेन के परिवार से ही किसी को प्रत्याशी बनाया जाना चाहिए। अंजनी सोरेन ओडिशा की राजनीति में सक्रिय हैं और मयूरभंज से 2024 में लोकसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं।


वहीं पार्टी के अंदर हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और बसंत सोरेन की पत्नी लता सोरेन के नाम पर भी चर्चा है। कुछ नेताओं का मानना है कि कल्पना सोरेन संसद में पार्टी की बात मजबूती से रख सकती हैं, लेकिन उनके झारखंड की राजनीति से दूर होने पर राज्य में असर पड़ सकता है।


JMM ने अभी तक आधिकारिक रूप से अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। कुणाल षाड़ंगी और मिथिलेश ठाकुर के नाम भी चर्चा में हैं। अंजनी सोरेन के समर्थन में ओडिशा के सुंदरगढ़ से कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को रांची पहुंचकर हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंप चुका है।

इस विषय से संबंधित: